कांधला। अफका इंडिया फाउंडेशन और पीस सेंटर की ओर से क्षेत्र के गांव मलकपुर में सद्भावना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के साथ ही आसपास क्षेत्र के युवाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
बृहस्पतिवार को कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर में प्रतियोगिता का शुभारंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष अकरम अख्तर और पूर्व प्रधान आरिफ जंग ने किया। दौड़ में क्षेत्र के गांव मलकपुर, आल्दी, जिडाना, खंद्रावली, गुर्जपुर, कांधला, नानूपुरी, जसाला, फतेहपुर, लोहरीपुर सहित दर्जनों गांवों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। 1600 मीटर की दौड़ में जुल्फान आल्दी, 1200 मीटर में सौरभ शर्मा और 600 मीटर में गोविंद नानूपुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अकरम अख्तर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।