निलंबित अवर अभियंता को नहीं किया रिलीव
थानाभवन। कार्य में अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित किए गए अवर अभियंता को रिलीव नहीं किया जा रहा है। उनके स्थान पर स्थानांतरित हुए अवर अभियंता को चार्ज भी नहीं मिल पा रहा है।
गौरतलब है कि विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को अवर अभियंता गुरदयाल सिंह को पांच दिन पूर्व निलंबित कर दिया गया था। उनके स्थान पर जसाला व खंद्रावली के अवर अभियंता अमितेष मौर्य को थानाभवन, सिलावर व हरड़ फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंप दी थी। यही नहीं तबादला होने के बाद ही अमितेष मौर्य को पुरानी डिविजन से रिलीव कर दिया गया, लेकिन अब तक कस्बा थानाभवन के एसडीओ ने निलंबित अवर अभियंता गुरदयाल सिंह को रिलीव नहीं किया है। उधर, विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि लापरवाही पर अवर अभियंता गुरदयाल सिंह को निलंबित किया गया था। नए अवर अभियंता की तैनाती कर दी गई है। इस संबंध में डिविजन से जानकारी ली जाएगी और शीघ्र ही नए जेई को क्षेत्र में कार्यभार दिलाया जाएगा।