फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में फर्टिलाईजर की दुकानों पर छापेमारी से मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में फर्टिलाइजर की दुकानों पर छापेमारी
विज्ञापन

शामली/ चौसाना। जिलेभर में कृषि विभाग की टीम ने कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के तहत दुकानों के कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी व जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने इफ्को सेंटर पर छापेमारी कर डीएपी- सल्फर के नमूने लिए। छापेमारी से चौसाना में हड़कंप मच गया। विक्रेता दुकानें बंद कर फरार हो गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिलेभर में कीटनाशक व फर्टिलाइजर को दुकानों में कार्रवाई की गई। ऊन तहसील में डाक्टर हरिशंकर, कैराना तहसील में उप निदेशक कृषि डॉक्टर शिवकुमार केसरी शामली तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी डाक्टर नीरजा सिंह द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई है। बृहस्पतिवार को चौसाना में फर्टिलाइजर की दुकानों पर छापेमारी से विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। विक्रेता अपनी अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। पुलिस चौकी के सामने स्थित इफ्को सेंटर पर भी टीम ने छापेमारी की गई और डीएपी व सल्फर के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें