राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाएं
शामली। दस अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाए जाने के लिए जनपदीय स्तरीय प्रशिक्षण में एक से लेकर 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार हांडा की अध्यक्षता में जनपदीय स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दस अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाए जाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डाक्टर अशोक कुमार हांडा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक की आयु के युवाओं को पेट की सफाई के लिए एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाए जाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, एसीएमओ प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉक्टर भानूप्रकाश, डॉक्टर लेखराम, चिकित्साधीक्षक डाक्टर रमेशचंद्रा, डाक्टर कांति प्रसाद, डीसीपीएम फहीम अहमद, जिला समन्वयक ताज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।