फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की स्तुति में ताली बजाना होता है लाभकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के जस्सूवाला श्री महादेव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में कथावाचक पंडित रवि शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपार है। जो भक्त सच्चे मन से भगवान की पूजा करता है, भगवान उसके सभी दुखों का निवारण कर देते हैं। उन्होंने ने भजनों पर ताली बजाने के वैज्ञानिक फायदे बताते हुए कहा कि दिन में कम से कम 108 बार ताली बजाने से शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचते है। इसके बाद उन्होंने नृत्य की महिमा का वर्णन किया। भगवान शिव की स्तुति करने का सबसे उत्तम समय श्रावण मास माना जाता है। इसके बाद भक्तों ने भगवान शिव के भजनों पर जमकर नृत्य किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संजय गर्ग, ऋषिपाल, विकसित, वासु सैनी, सत्यपाल शर्मा, नरेश सैनी, पवन सैनी, लाला अरविंद, लाला शिवकुमार, ठाकुर रणवीर, सुमन शर्मा, सुशीला, सीमा, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें