फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला मौसम का मिजाज, दो दिन आकाश में बादल- आंधी, तूफान व बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह के समय धूप के साथ पूर्वा हवाओं के चलने से मौसम बदलना शुरू हो गया। तीन बजे के बाद आकाश में बादल छाए जाने से एक बार फिर मौसम बदल गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार-सोमवार को आकाश में बादल चाल के साथ आंधी तूफान और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

दो दिन मौसम सामान्य होने के बाद शनिवार को सूर्य निकलने के बाद मौसम गरम होना शुरू हो गया था। दस बजे दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। मौसम विभाग द्वारा अधिकतम तापमान 39 व 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भविष्य वाणी की जा रही थी, मगर दोपहर एक बजे तक दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। सुबह पूर्वा हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया। दोपहर तीन बजे के बाद आकाश में बादल छाए जाने और नौ किमी हवाएं चलने से शाम 5.15 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29 व शाम छह बजे 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम के समय आकाश में बादल छाए जाने व तेज हवाएं चलने से गर्मी से लोगों का राहत की सांस ली। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले दो दिन बादल चाल रहेगी। आंधी तूफान और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें