कांधला (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे एलम के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला बागपत के गांव लूम्ब निवासी कालू और सुलेमान किसी कार्य के लिए बाइक द्वारा शामली जा रहे थे। जब बाइक सवार दोनों युवक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे कस्बा एलम के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उनके परिजनों को सूचना देने के बाद उन्हें जिले के लिए रेफर कर दिया गया।