फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 तक मानदेय की घोषणा नहीं, तो शिक्षक करेंगे चुनाव का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा जनपद इकाई की बैठक में शिक्षकों ने सरकार द्वारा बंद किए गए वेतन को फिर से शुरू करने की मांग उठाई। निर्णय लिया कि अगर सरकार फिर से मानदेय शुरू करने की कोई घोषणा नहीं करती है तो उपचुनाव का विरोध करेंगे और प्रत्याशी का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद के वित्तविहीन शिक्षकों की शहर के वीवी इंटर कॉलेज में बैठक हुई। जिसमें सरकार द्वारा बंद किए गए मानदेय को लेकर चर्चा की गई। संगठन मंत्री रामपाल जांगड़ा ने कहा कि अगर सरकार 25 मई तक मानदेय की घोषणा नहीं करती है तो जनपद के शिक्षक पूरी ताकत के साथ चुनाव का विरोध करेंगे और भाजपा प्रत्याशी का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। नरेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का मानदेय बंद होने से आज शिक्षक को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। जिसके बाद भी सरकार का शिक्षकों की ओर कोई ध्यान नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार, सुरेंद्र सिंह, अनंगपाल, रेणूका शर्मा, शालू सिंह, अरुण कुमार, फूल कुमार, शर्मिष्ठा, प्रवीन सैनी, प्रदीप कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें