कैराना लोकसभा उपचुनावों में बनने वाले मतदान केंद्रों के अलावा बाहर से आने वाली पुलिस फोर्स को ठहराने की व्यवस्था एएसपी ने जांची और बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस को व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को झिंझाना पहुंचे एएसपी श्लोक कुमार ने थाना प्रभारी एमएस गिल के साथ लेकर 28 मई को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। एएस पी करनाल रोड स्थित एसडीएस स्कूल में पहुंचे। उन्होंने स्कूल में ही बाहर से आने वाली फोर्स को रुकवाने का निर्णय लिया। इसके अलावा चुनावों में बूथ स्थल कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज व जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मिली खामियों को ठीक करने के निर्देश कालेज प्रबंधन कमेटी को दिए। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चुनाव के दिन मतदान करने में मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो इसलिए अभी से सभी तैयारी पूर्ण की जा रही है।