शामली। जिले में अपराध कर भाग जाने वाले बदमाश कही भी चैन से नहीं रह सकेंगे। उनके खिलाफ यदि वारंट जारी हो गया तो शामली की गैर जनपदीय मुनादी टीम वहीं जाकर मुनादी करेगी और आसपास के लोगों से उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने के लिए अपील करेगी।
एसपी देवरंजन वर्मा ने कुछ दिनों पूर्व वांछित बदमाशों के लिए मुनादी कराने की नई योजना तैयार की थी। जिसके चलते जिले में मॉनिटर द्वारा बदमाशों के मोहल्लों में जाकर मुनादी कराई जा रही है, ताकि उन पर सामाजिक दबाव बने और वह कानूून को माने। इसी कड़ी में एसपी के आदेश पर अब गैर जनपद मुनादी टीम का गठन किया गया है। यह टीम जिला न्यायालय द्वारा शामली से बाहर रह रहे अपराधियों के जितने भी वारंट जारी है, उनके घर पर नियमित दो सिपाहियों गठित टीम गैर जनपद में जाकर मुनादी करेगी। यह टीम पुलिस वहां की पुलिस को साथ लेकर दस-दस बार वांछित के मोहल्ले तथा घर के आस-पास मुनादी कराएगी। रविवार को इसकी शुरुआत जिला पानीपत से हुई। शामली पुलिस की एक टीम हरियाणा के पानीपत में गई और वहां पर वांछित अपराधी के आवास के पास मुनादी कराई।