फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और मजदूर के हित में काम कर रही सरकार: राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान और मजदूर के हित में काम कर रही सरकार: राणा
विज्ञापन

जलालाबाद। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुुरेश राणा ने जलालाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कैराना उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को जलालाबाद के गांव उमरपुर में बैठक के दौरान गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, मजदूर एवं आम आदमी के हित में कार्य कर रही है। गन्ना किसानों के हित में प्रदेश सरकार ने गन्ना ढुलाई का भाड़ा कम किया। गन्ना भुगतान प्रक्रिया को नियमित और पूरी तरह पारदर्शी बनाया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में खड़ा है तब तक शुगर मिल बंद नहीं होंगी। इसके बाद उन्होंने कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर गांव अहमदपुर, अंबेहटा, दखौड़ी जमालपुर, गंदेवडा आदि गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर जयपाल ठाकुर, सोहनबीर सिंह, बोबी शर्मा, चक्रेश राणा, पवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजीव ठाकुर, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें