फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति की ओर से शनिवार को गांव मुंडेट कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शुभारंभ विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। कहा कि विभिन्न संस्थाएं आगे आकर बच्चों की मदद करने को हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों कोे बेहतर शिक्षा प्रदान किए जाने का आह्वान किया। शिविर में डॉ. हासिम अली और डॉ. सुनील मित्तल ने बच्चों का शारीरिक एवं दांतों का चेकअप किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष राकेश शर्मा और अध्यापिका रश्मि वर्मा ने अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में रामकुमार वर्मा, सुधीर कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें