कैंटर से कुचलने पर रेहड़ी चालक की मौत
शामली। लिलौन गांव से शामली की ओर आ रहे रहे रेहड़ी चालक को ट्रक ने कुचल दिया। ग्रामीणों ने कैंटर चालक को पकड़ा तथा हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
मंगलवार देर रात युवक घर लौट रहा था। जब वह खेड़ीकरमू में पहुंचा तो पीछे से आए कैंटर चालक ने उसको कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ने कैंटर से कूदकर भागने लगा। इसके बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने उसको दबोच लिया। इस बीच कुछ लोगों ने कैंटर में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करा दिया। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।