शामली। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण समाज के युवाओं को एकजुट होकर समाज हित और देशहित में कार्य करने चाहिए। किसी पार्टी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
शुक्रवार को माजरा रोड स्थित बैंक्वेट हाल में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इस दौरान शामली निवासी गौरव शर्मा को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने फूल माला पहनाकर और मनोनयन पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एकजुटता में कमी की वजह से ही ब्राह्मण समाज पिछड़ रहा है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह किसी पार्टी के बहकावे में न आकर समाज को एकजुट करने का कार्य करें और समाज के बुजुर्ग भी इसमें अपना सहयोग दें। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुशील भारद्वाज, प्रदेश सचिव अनुज शर्मा, शामली जिलाध्यक्ष श्रवण शर्मा, सचिन तिवारी, पंकज शर्मा, पुनीत द्विवेदी और डाक्टर अनिल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। बैठक में अजय शर्मा, प्रवीण शर्मा, देवेंद्र शर्मा, योगेंद्र भारद्वाज, बालकिशन मास्टर, रविकांत शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।