शामली। जनपद में चुने गए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का अब प्रशिक्षण कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण पांच दिवसीय होगा जो जनपद की पांचों बीआरसी कराया जाएगा। प्रशिक्षण 13 अप्रैल तक चलेगा। पहले चरण में 103 शिक्षक और प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण होगा।
डायट प्राचार्य भीम सिंह ने शिक्षक शिक्षा योजना के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम से चुने गए 40 प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने के लिए चयनित हुए शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण कराने के आदेश जारी कर दिए है। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि प्रशिक्षण की रुपरेखा तैयार कर दी गई है। यह प्रशिक्षण पांच दिवसीय होगा जो 13 अप्रैल तक जारी रहेगा। प्रशिक्षण जनपद की पांचों बीआरसी पर कराया जाएगा। पहले चरण में चयनित हुए 103 शिक्षक और प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसमें 21 प्रधानाध्यापक और 82 सहायक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए कि प्रशिक्षण के चलते किसी भी स्कूल का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद सभी अपनी आख्या डायट प्राचार्य को भेजेंगे।
किस बीआसी पर कितने लेंगे प्रशिक्षण
ब्लाक शिक्षक प्रधानाध्यापक
थानाभवन 13 3
कांधला 27 9
शामली 14 3
कैराना 18 4
ऊन 10 2
योग 82 21