फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैर हाजिर मिला स्टाफ, मांगा गया स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन

शामली। एसीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी से बीसीपीएम सहित चार लोग गैरहाजिर मिले। इस मामले की रिपोर्ट एसीएमओ ने बृहस्पतिवार को सीएमओ को सौंप दी। गैरहाजिर मिले सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉक्टर नेतराम और डॉक्टर शाईस्ता द्वारा मंगलवार को सीएचसी ऊन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में आरबीएसके टीम की छवी, ऊन ब्लॉक के बीसीपीएम चंद्रप्रकाश, स्टाफ नर्स प्रतिभा और मैरी की हाजिरी नहीं मिली। इस संबंध में एसीएमओ डाक्टर नेतराम से वहां अन्य लोगों से पूछा। डॉक्टर नेतराम ने बताया कि शौचालय में गंदगी थी। गंदगी के कारण लोगों को काफी असुविधाएं हो रही थी। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर लेखराम को कार्यवाही के लिए दिशा-निर्देश दिए गए है। साथ ही अनुपस्थित मिले स्टाफ के संबंध में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एसीएमओ ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण आख्या सीएमओ डॉक्टर राजकुमार को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें