शामली। गन्ना विकास परिषद संचालक मंडल की बैठक में उच्च गुणवत्ता के रसायन, दवाओं एवं कृषि यंत्रों को मंगाने, सफाई कर्मियों का मानदेय 1500 रुपये किए जाने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से परित किए गए। संचालकों से सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।
बृहस्पतिवार की दोपहर शामली गन्ना विकास परिषद कार्यालय सभागार में संचालक मंडल की बैठक सभापति वीर सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुई। संचालक मंडल से सड़क निर्माण के प्रस्ताव मांगे गए। वहीं, उच्च गुणवक्ता के रसायन, दवाओं व कृषि यंत्रो को मंगाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव परित किए गए है। संचालक लवली मलिक ने सफाई कर्मियों का मानदेय 1500 रुपये प्रतिमाह किए जाने का प्रस्ताव रखा। यह प्रस्ताव भी पारित किया गया है। बैठक में शामली गन्ना समिति की सभापति कमलेश देवी के प्रतिनिधि विनोद मलिक, रविंद्र मलिक, लवली, पूर्व प्रमुख वाजिद अली और श्याम सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने संचालन किया।