मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि खुरपका- मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के 22 वें चरण में 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान चलेगा। यह अभियान 15 मार्च से शुरु होगा और 28 अप्रैल तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सभी गौवंशीय एवं महेशवंशीय पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खुरपका- मुंहपका एक विषाणु जनित रोग है, जिसके होने पर पशुओं को तेज बुखार, मुंह एवं खुरों में छाले, मुंह से लार आना, लंगड़ाहट आदि लक्षण होते हैं। इससे पशु की उत्पादन क्षमता बहुत कम हो जाती है। इस रोग से गोवंशीय पशु सर्वाधिक प्रभावित होते हैं। पशुपालकों से अपील की गई है कि वह अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं।