शामली। शहर के नाला रोड पर खंभे पर चढ़कर बोर्ड लगा रहा एक व्यक्ति करंट की चपेट आ गया और ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। लोगों ने जाल काटकर उसको बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
रविवार को शाम चार बजे के लगभग नाला रोड पर ट्रांसफार्मर के पास खंभे पर चढ़कर एक व्यक्ति बोर्ड लगा रहा था। इस दौरान उसे करंट लगा और वह ट्रांसफार्मर के बीच जा गिरा। हादसे के बाद नाला रोड एवं वर्मा मार्केट के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। वर्मा मार्केट के नुक्कड़ पर स्थित मिठाई विक्रेता भगती स्वीट्स के मालिक अंशुल के कारीगर अमित ने तारों का जाल काटकर शानू पुत्र शहजाद आल कलां कैराना को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
मुबारक अली चुने गए जिलाध्यक्ष
शामली। निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति की बैठक में रविवार को शामली जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मुबारक अली को जिला अध्यक्ष चुना गया। कैराना रोड पर करमू खेड़ी बिजलीघर पर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के प्रांगण में निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति की बैठक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभूल सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मुबारक अली को संगठन का जिला अध्यक्ष चुना गया। नवागत अध्यक्ष मुबारक अली ने संगठन एवं कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। मौके पर फिरोज, सुधीर, जितेंद्र, लोकेंद्र, देवेंद्र सिंह, संजीव कुमार, विनोद कुमार, राजकिरण, ओमपाल, सुशील, रमेश, सोनू, सुभाष, तरुण, मनीष मौजूद रहे।