फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि देने कलराज मिश्रा पहुचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने सोमवार को मायापुर फार्म हाउस पहुंच कर दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पंजाब रेलवे पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक रोहित चौधरी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र सोमवार की दोपहर दिल्ली से वाया कार कैराना होते हुए मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने दिवंगत सांसद हुकुम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बाबू हुकुम सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हुकुम सिंह एक सच्चे, निडर और साफ छवि के नेता थे। हुकुम सिह ने हमेशा गरीबों और किसानों का साथ दिया। परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि भाजपा हर समय हुकुम सिंह के परिवार के साथ है। वहीं, पंजाब रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक रोहित चौधरी ने भी सोमवार को मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वह हुकुम सिंह के परिवार के हर समय साथ है। जहां उनकी आवश्यकता होगी, वह सदैव समर्पित रहेंगे। इस दौरान उनके साथ कई और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें