शामली। विश्व कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 साल तक के बच्चों और युवाओं को एलबेंडाजोल की दवाई खिलाई गई। शिक्षण संस्थाओं और आंगनबाड़ी सेंटरों पर अभियान चलाकर एलबेंडाजोल खिलाई गईं।
विश्व कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन बनत के जूनियर कन्या स्कूल में बीएसए चंद्रशेखर और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डाक्टर भानू प्रकाश ने एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया। इसके बाद जिले भर के प्राइमरी, जूनियर और इंटर कॉलेजों और आंगनबाड़ी सेंटरों पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाक्टर भानू प्रकाश ने बताया कि जिले के प्राइमरी और जूनियर और इंटर कॉलेज सहित करीब 1500 शिक्षण संस्थान और 980 आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवाई खिलाई गई। इस दौरान डाक्टर आरके सागर, डीपीएम आशुतोष, डीसीपीएम फईम अहमद आदि रहे। वहीं, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाक्टर भानू प्रकाश ने बताया कि शनिवार को जो बच्चे और युवक एलबेंडाजोल की दवा खाने से वंचित रह गए हैं, अब उनको 15 फरवरी को टेबलेट खिलाई जाएगी।
दूसरी तरफ, गोल्डन वार्ड पब्लिक स्कूल नई मंडी शामली में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसमें बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवाई खिलाई गई। प्रधानाचार्य दिव्य प्रभाकर ने कृमि संक्रमण से बच्चों की सेहत पर होने वाले प्रभाव के बारे में बताया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक डीके चौधरी , प्रभात, सचिन, अंशिका, सोनी, बबली, भारती, ममता, साक्षी, साइना, सुमन, चरण सिंह, यासीन आदि मौजूद रहे।