शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल संगीत, कक्षा 11 कृषि वर्ग शस्य विज्ञान प्रथम, इंटर गृह विज्ञान और कृषि वर्ग में शस्य विज्ञान और व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। दोनों पाली की परीक्षा में सभी केंद्रों पर 2633 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 49 गैर हाजिर रहे। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत की परीक्षा हुई। जिसमें एक परीक्षार्थी पंजीकृत रहा। उसने भी परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में ही इंटर गृह विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसमें 1554 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, 22 ने परीक्षा छोड़ी और 1532 ने ही परीक्षा दी। वहीं कृषि वर्ग में कक्षा 11 की शस्य विज्ञान विषय की प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। 525 पंजीकृत रहे, 505 ने परीक्षा दी और 20 से गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में कृषि वर्ग में इंटर की शस्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 355 पंजीकृत रहे। 350 ने परीक्षा दी और पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। द्वितीय पाली में ही इंटर की व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। 198 पंजीकृत रहे, एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ी। 197 ने ही परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सचल दलों ने तलाशी ली। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।