फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज और सियासत में हुकुम का निधन अपूर्णीय क्षति: मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। सांसद बाबू हुकुम सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया। उन्होंने सांसद मृगांका सिंह को पत्र भेजकर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने हुकुम सिंह के निधन को समाज और सियासत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाबू हुकुम सिंह साफ सुथरी छवि वाला राजनीतिक रहे। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी को आघात लगा, क्योंकि वह पार्टी हित में लंबे समय से कार्य करते रहे थे। वहीं, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह के नाम शोक संदेश पत्र भेजा। शनिवार को वह पत्र उनको प्राप्त हो गया। उसमें मोदी ने हुकुम सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। कहा कि भाजपा हर समय उनके परिवार के साथ है। साथ ही यह भी लिखा कि हुकुम सिंह एक अनुभवी नेता थे। उनके कार्य करने की अलग ही क्षमता थी। हमेशा ही हुकुम सिंह ने किसानों और गरीबों के लिए संघर्ष किया। वह अपने दर्द और खुशी को भी साझा किया करते थे। उनके निधन से बड़ी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें