फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवी की मार्कशीट में ग्रेड के साथ ही दर्ज होंगे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं की मार्कशीट में ग्रेड के साथ ही दर्ज होंगे अंक
विज्ञापन

शामली।
इस बार सीबीएसई को सतत समानांतर मूल्यांकन से मुक्त कर दिया है। अबकी बार हाईस्कूल की मार्कशीट में ग्रेड के साथ प्राप्तांक भी दर्ज होंगे। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी जनवरी माह में प्रारंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि इस बार सीबीएसई में कुछ बदलाव किया है। परीक्षा विकल्पों में हुए बदलाव के साथ अब हाईस्कूल से सतत समानांतर मूल्यांकन को समाप्त कर दिया है। हाईस्कूल स्तर पर वर्ष भर होने वाली विभिन्न चरणों की परीक्षाएं एवं मूल्यांकन नहीं होंगे। इस वर्ष से हाईस्कूल की मार्कशीट भी नए कलेवर में होगी। यहां सीजीपीए के स्थान पर हर विषय के लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक के साथ ही विषयवार ग्रेड दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी जनवरी माह में प्रारंभ होने की उम्मीद है। सभी छात्र-छात्राओं को पूरी तरह से अध्ययन कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें