फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। सपा नेता सुधाकर सिंह कश्यप ने बृहस्पतिवार शाम गांव गढ़ी श्याम में पहुंचकर छात्रा सोनी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन

सुधाकर सिंह कश्यप ने छात्रा की हत्या पर दुख जताया। पिता बीरसैन सिंह पंवार से घटना की जानकारी ली और पुलिस सुरक्षा के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आठ सूत्री ज्ञापन भेजा जाएगा, जिसमें पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा, एक व्यक्ति को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी, कृषि भूमि का पट्टा, 50 लाख रुपये आर्थिक मदद, आरोपियों के खिलाफ रासुका तथा पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार के संतुष्ट न होने पर सीबीआई जांच की मांग भी की जाएगी। इस दौरान नीटू कश्यप, रामपाल, धर्मवीर कश्यप, अमरेश कश्यप और अशोक कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय गरीब दल (पार्टी) के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद झंझोट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर छात्रा सोनी की हत्या करने वाले आरोपियों पर रासुका लगाने, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें