फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के जन्म दिन पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मायावती के जन्म दिन पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन
विज्ञापन

शामली ।
बसपा सुप्रीमो मायावती के 15 जनवरी को जन्मदिन पर जिले में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को बसपा के नगर अध्यक्ष श्रीपाल गोयल के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बसपा संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बसपा के नगर अध्यक्ष श्रीपाल गोयल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाई जाएगी। बैठक में नगर सचिव परमिंदर सिंह ने विचार व्यक्त किए । इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील जाटव, महासचिव चुन्नी लाल, जिला सचिव हरपाल कश्यप, अरमान राणा, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, नगर महासचिव सत्यपाल निर्वाल, नगर कोषाध्यक्ष सुभाष कश्यप आदि मौजूद रहे।
हवन में आहुतियां दी
शामली। चौधरी चरणसिंह संस्थान शामली के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह पार्क निकट गुुरुद्वारा शामली में सुबह 9 बजे यज्ञ और हवन शुरू होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. निन्नू राणा होगी। मुख्य यजमान के रूप में रणधीर सिंह होंगे कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिह मुंडेट होंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान मंत्री चरणसिंह की नीतियों पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार 25 दिसंबर को
शामली। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2017-18 के तहत जिला उद्योग केंद्र शामली में ऑनलाइन फार्म जमा किए गए थे। उन सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 दिसंबर को कलक्ट्रेेट सभागार बनत में सुबह12 बजे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें