फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन कॉलेजों पर तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने के बाद जनपद में अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई है। संकलन केंद्र तय करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र बनाए गए वित्तविहीन कॉलेजों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए जा रहे है। इस बार जिला परीक्षा समिति ने यह भी आदेेश दिया है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद दो घंटे के अंदर सभी कॉलेज उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर जमा करा दें। ऐसा न करने पर परीक्षा केंद्र को भविष्य के लिए डिबार भी किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2018 की माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी कीमत पर नकल विहीन परीक्षा कराना चाहता है। इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए वित्तविहीन कॉलेजों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए है। माध्यमिक शिक्षा सचिव के भेजे गए पत्र में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र बनाए गए वित्तविहीन कॉलेजों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाए। निर्देश जनपद में बने वित्तविहीन कॉलेजों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैैनाती शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिला परीक्षा समिति ने भी परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी है। जिसके लिए सभी परीक्षा केंद्र व्यस्थापकों को सीसीटीवी और संकलन केंद्र पर दो घंटे के अंदर ही कापियां जमा कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें