फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई 53 शिकायत, तीन का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें आई, जिनमें से सिर्फ तीन का मौके पर निस्तारण हो पाया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास भेज दिया।
मंगलवार को कैराना तहसील में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी गई। इस दौरान इस्लामपुर घसोली निवासी सरफराज ने गांव में बिजली के खंभे लगवाने की मांग की। इस्लामनगर देहात बस्ती निवासी सोविंद्र ने बंगाली समाज के कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। कांधला निवासी विजय जैन ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कैराना निवासी सूरज आदि ने जाटव समाज के श्मशान घाट की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। बसेड़ा निवासी मोहम्मद ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस अवसर पर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार अभय राज पांडेय के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों की जांच रिपोर्ट की होगी क्रास चेकिंग
कैराना। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की सत्यता जांचने के लिए नई व्यवस्था शुरू कराई है। उन्होंने पूर्व में प्राप्त 10 शिकायतों के निस्तारण की क्रास चेकिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि 10 शिकायतों पर हुई जांच का सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे । सत्यापन आख्या बुधवार शाम तक एसडीएम कार्यालय में जमा कराएंगे। ताकि पता लगाया जा सके कि किसी अधिकारी ने शिकायत की जांच गलत तो नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें