फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम शपथ लेते है यातायात नियमों का पालन करेंगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यातायात जागरूकता माह के तहत परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के प्रयास से एसटी तिराहे पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें दुर्घटनाओं का शिकार हुए लोगों को श्रद्घांजलि दी गई। अधिकारियों ने मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उपसंभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के प्रयास से नगर के एसटी तिराहे एक भावपूर्ण श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले एडीएम शिव बहादुर सिंह, एआरटीओ मुंशीलाल और सीओ यातायात पुलिस एके सिंह ने दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल जलाई। इसके बाद उन्होंने मौजूद सभी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई कि हम सब यातायात नियमों का पालन करेंगे। दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करेंगे, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे, कभी गलत साइड में वाहन नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें