फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों से हटे अतिक्रमण, व्यापारी की हो सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जो करेगा विकास की बात उसे मिलेगा वोट
विज्ञापन

शामली। नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। वहीं, वोटरों ने भी शहर और मोहल्लों के विकास को लेकर कार्य कराने वाले प्रत्याशी को चुनने के लिए जगह जगह चर्चाएं करनी प्रारंभ कर दी है। शहर के मुद्दों पर वार्ता करते नजर आ रहे है। बाजारों में व्यापारी शहर के बाजारों में हो रहे अतिक्रमण और व्यापारी की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते मिले।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला टीम ने नगर निकाय चुनाव के नजदीक होते हुए शहर में घूमकर व्यापारियों से शहर के मुद्दों पर उनका विचार जाना। कबाड़ी बाजार में कपड़ा व्यापारी राकेश कुमार और प्रशांत जैन ने बताया कि बाजारों में बुरी तरह जाम रहता है। ज्यादातर दुकानदार बाजारों में पूरी तरह बाहर सामान रखते हुए अतिक्रमण करते है। नतीजतन ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, बाजार में अंदर बड़े वाहनों और ई रिक्शाओं का घुसना भी बंद होना चाहिए। वहीं, अशोक कुमार, मोहित व रमेश बजाज ने बताया कि शहर का व्यापारी आज सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों को धमकी मिलती रहती है, जिसकी शिकायत के बाद भी कोई खुलासा नहीं होता है। मोहित कांबोज का कहना है कि प्रत्याशी को शहर का विकास और सुंदरीकरण कराने वाले को ही वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें