शामली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर बेमियादी धरना बुधवार को जारी रहा। मांगे पूरी न होने तक निर्वाचन कार्यों का बहिष्कार की घोषणा की है।
बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश देवी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 10 नवंबर को धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा प्राप्त किए जाने, मानदेय 15 हजार रुपये दिए जाने, अक्तूबर 2017 से मार्च एरियर भुुगतान न होने पर चुनाव आयोग के कार्यों का बहिष्कार की धमकी दी है। कृषि आयुक्त की रिपोर्ट आ जाने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की गई है। बताया कि 11 नवंबर को कांधला ब्लाक, 13 नवंबर को ऊन ब्लाक, 17 नवंबर को शामली ब्लाक, 22 नवंबर को कैराना ब्लाक, 29 नवंबर को थानाभवन ब्लाक में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बेमियादी धरने में सुषमा गुर्जर, रचना शर्मा, बबीता, रामवती, सुनीता रंगा, रेखा रानी, मौसमी, नीलम, अरुणा रानी, पुष्पा देवी, पूनम देवी, प्रीति, ऊषा, सरिता, साधना मौजूद रही।