फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांझी और श्रंगार के सामान की हुई जमकर खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांझी और पूजा सामग्री की हुई खरीदारी
विज्ञापन

थानाभवन। पितृ विसर्जनी अमावस्या के पश्चात घरों में सांझी के दरबार लगाए गए। बाजारों में सांझी और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। बुधवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या पर पितरों के नाम से वस्त्र, अन्न और भोजन आदि दान उन्हें विदा किया गया। ब्राह्मणों, गाय, श्वान और पक्षियों को भोजन कराया गया। इसके बाद नवरात्र के प्रारंभ होने से पूर्व घरों में माता की सांझी का पदार्पण कराकर दरबार सजाया गया। आज सुबह सांझी की पूजा अर्चना कर कलश स्थापना के साथ पूजन किया जाएगा। बाजारों में सांझी और पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सांझी कच्ची मिट्टी की होनी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे स्वच्छता अभियान
थानाभवन। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के मंदिर श्री ठाकुर द्वारा में आयोजित की गई। अध्यक्षता रविंद्र गोयल और संचालन विशाल गोयल ने किया। बैठक में नगर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई। वार्डों के संभावित उम्मीदावारों से संपर्क कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर स्वच्छता अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में सतीश तालय, महेश गोयल ने पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों और प्रदेश व देश की भाजपा सरकारों द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान 21 सितंबर से दो अक्टूबर तक नगर के सभी मोहल्लों व बाजार में चलाया जाएगा। बैठक में अमित मित्तल, भूमेश नारंग, नवीन बंधु, घनश्याम, संदीप जिंदल, संजय कश्यप, विनोद कश्यप, विनोद बजाज, ब्रिजेश वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें