झिंझाना।
शांति समिति की बैठक में गण्यमान्य व्यक्तियों से थाना प्रभारी भगवत सिंह ने क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
बुधवार को थाना झिंझाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों पर दोनों समुदाय के लोग आपस में भाईचारा बनाकर रखें और त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। रामलीला कमेटी, शोभायात्रा, मोहर्रम जुलूस के संचालकों को हिदायत दी गई कि अपने अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों के संचालक की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाएं। इसके साथ पुलिस भी आपका सहयोग करेगी। अगर किसी भी कार्यक्रम में विवाद होता है तो उसकी जिम्मेदारी संचालक की होगी। बैठक में पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, आशीष मित्तल, नौशाद कुरेैशी, राकेश कुमार सैनी, सुनील बंसल, बंटी तोमर, सुरेश कश्यप, वैभव नामदेव, लील्लू, जाफर, रवि गोयल, गोपाल, प्रवीण, अंसार आदि मौजूद रहे।