मेरठ में आयोजित 40वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली के निशानेबाजों ने प्रतिभाग कर पदक जीते। जिसमें निशानेबाजों ने 15 पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि मेरठ में आयोजित आठ दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में क्लब के निशानेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 15 पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। जिसमें एयर राइफल वूमैन में सोनल तोमर, वृतिका चौहान और सृष्टि खैवाल ने स्वर्ण पदक, एयर राइफल मैन में गौरव पंवार, रोहित कुमार, कपिल मलिक ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गौरव पंवार ने एयर राइफल पीप साइट वर्ग में 400 में से 386 अंकों के साथ सीनियर वर्ग में रजत पदक व जूनियर वर्ग में कांस्य पदक और विक्रांत सरोहा ने सीनियर वर्ग में चंचल काजला ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जनपद पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल व एडीजी दलजीत चौधरी ने पुरस्कार वितरण किया। मौके पर तपन मलिक, मनोज तोमर, विकास, पुष्पेंद्र, देशपाल राणा, श्रीपाल धामा, इंद्रपाल, सुधीर राणा, सहदेव मलिक आदि मौजूद रहे।