शामली। बड़ौत से शामली आ रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों को कांधला थानाक्षेत्र की खंद्रावली चौकी के पास मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ौत निवासी मुकेश और राजबीर शामली में श्रम विभाग में तैनात हैं। दोनों मंगलवार को बड़ौत से शामली आने के लिए दोनों बाइक पर सवार हुए। बताया जाता है कि जब वह कांधला थानाक्षेत्र से आगे खंद्रावली चौकी के पास पहुंचे, तो एक मिनी ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।