बुधवार को बावरियां कालोनी में आयोजित योग शिविर का हवन-यज्ञ के साथ समापन होगया। इस मौके पर हवन यज्ञ के साथ योग शिविर का समापन हुआ। योग प्रचारक नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को पौधरोपण कराया। इसके बाद में तेग बहादुर रंगाना फार्म में योग शिविर में बच्चों को चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया। तहसील प्रभारी ऊन हरजीत सिंह, प्रधान भगतराम,जनार्धन, रूपा, राजेंद्र, राजकुमार, पातीराम, बालादेवी, पद्म आदि ने हिस्सा लिया।