भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली
ऊन। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। रैली का आयोजन सतेंद्र गोयल और सतेंद्र चौधरी ने किया। रैली का शुभारंभ भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक राणा ने किया। रैली में मौजूद लोग कस्बे की विभिन्न गलियों से होते हुुए संस्कार भारती स्कूल पर पहुंचते हुए लोगों को अमन शांति व देशभक्ति के प्रति जागरूक किया। रैली में चौधरी मनीष गोयल, रवि गोयल अभय तोमर, उमेश भार्गव, मास्टर जगमेर, अशोक राणा, दीपक गोयल, महेश शर्मा, गुरमित आदि मौजूद रहे।