डिस्पोजल गिलास बनाने की फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव मन्ना माजरा निवासी अख्तर का बेटा उस्मान (20) कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में श्याम पोलीकॉम गिलास फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे वह फैक्ट्री में काम रह रहा था। उसी दौरान उस्मान को तेज करंट लगा, जिस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना उस्मान के परिजनों को दी गई तो उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन फैक्ट्री में पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ मन्ना माजरा ले गए। देर शाम उस्मान का शव सपुर्द ए खाक कर दिया गया।
एक साल पूर्व ही हुई थी शादी
उस्मान की शादी एक साल पूर्व ही हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। उस्मान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जवान युवक की मौत से गांव के लोगों में भी शोक व्याप्त हो गया।