फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में डीएम ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को बाबरी थाने पर समाधान दिवस में पहुंचकर समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्होंने थाने के अभिलेखों का निरीक्षण किया और थाना परिसर में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को बाबरी थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल बैठाकर जन सामान्य की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। खासकर भूमि संबंधी विवादों का गंभीरता से और शीघ्रता से निस्तारण कराया जाए, ताकि भूमि संबंधित विवादों के कारण कोई घटना न होने पाए। समाधान दिवस में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसका समाधान कराया गया। जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी समय सिंह को निर्देश दिया कि थाना परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक रखी जाए तथा पौधरोपण कराया जाए। इस दौरान कानूनगो, लेखपाल और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
-- ई टेंडरिंग कार्यशाला का समापन
शामली। ई टेंडरिंग प्रणाली के संबंध में चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में यूपीएलसी संस्था द्वारा भेजे गए मास्टर ट्रेनर कविता जोशी ने विभागों द्वारा ई टेंडरिंग प्रणाली में आने वाली समस्याओं का हल कराया और ई टेंडर प्रणाली की उपयोगिता से अवगत कराया। कार्यशाला में डिजिटल सिग्नेचर संबंधी एवं बिल ऑफ क्वांटिटी (बीओक्यू) बनाए जाने संबंध में समस्याएं उठाई गई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहम्मद प्रवेज आलम, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शशांक मित्तल ने विभागों को ई टेंडर प्रणाली के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें