फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

चौसाना।
चौकी चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा में शनिवार सुबह हैंडपंप पर पानी भरने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। बगैर पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव खोड़समा के पास ही डेरे पर करमा (60) अपने परिवार के साथ रहता था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह घर में आंगन में हैंडपंप से पानी भरने गया। हैंडपंप में उतरे करंट से करमा को जोरदार झटका लगा और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और करमा को चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर भैंस मरी, किशोर बचा
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला दरबार कला निवासी हाजी निजाम का बेटा उवेद (10) शनिवार शाम खेत से भैंस को साथ लेकर घर लौट रहा था। घर के पास ही विद्युत खंभे से टकराने पर जोरदार करंट लगने के कारण भैंस की मौत हो गई। उवेद भी करंट का झटका लगने से दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई तथा परिजन भी वहां पहुंच गए। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी कैराना में खंभे से करंट लगने के कारण एक बालक की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि बरसात के सीजन में विद्युत खंभों में करंट उतर रहा है, जिसको लेकर कई बार विद्युत अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
-- हादसे में चार लोग घायल
कैराना। पानीपत निवासी सुनील कुमार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से अपने बेटे अर्पित और नवीन के साथ कैराना आ रहे थे। पानीपत रोड पर पंजीठ गांव के पास कैराना के मोहल्ला दरबारकला निवासी शाकिर की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैराना के अस्पताल पहुंचाया। वहां से घायल सुनील और उनके बेटे नवीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पैंठ में पुलिस सुरक्षा की मांग
शामली। गढ़ीपुख्ता कस्बे में रविवार को चौक बाजार से बस स्टैंड तक पैठ बाजार का शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में इरशाद पहलवान, रणकुमार, तौफीक कुरैशी, नीरज जैन, छतरपाल, पुनीत कुमार, दीपक, प्रदीप कुमार और पंकज कुमार ने गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष को पत्र देकर पैठ बाजार में पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें