फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीबीटी स्कीम में फर्जी मिले 91 बच्चे, दो से तीन स्कूलों में मिला एडमिशन

Mon, 20 Nov 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 91 नौनिहाल फर्जी मिले हैं। इन्होंने डीबीटी स्कीम का लाभ लेने के लिए दो से तीन विद्यालयों में आवेदन किया था। शिक्षा विभाग ने गहनता से जांच की तो इनके नाम, जन्मतिथि व अन्य जानकारी एक जैसी मिली। आधारकार्ड के जरिए इनके फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद इनको लाभ से वंचित कर दिया गया है। हालांकि जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ नौनिहालों ने दूसरे स्कूल से नाम नहीं कटवाया था, जिसके कारण दो जगह एडमिशन दिखाया जा रहा था। अब ऐसे बच्चों को एक स्कूल से ही डीबीटी के तहत लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रत्येक नौनिहाल को 1100 रुपये जूता-मोजा, यूनीफार्म, बैग व स्वेटर की खरीद के लिए दिए जा रहे हैं। यह धनराशि सीधे नौनिहालों के अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। जिले में करीब 87405 बच्चे डीबीटी योजना का लाभ ले रहे हैं। हाल ही में इस योजना के तहत 21 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन कराया गया है। 2096 बच्चों के आधार अभी तक वेरीफाई नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण इन्हें लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा विभाग द्वारा कराई गई जांच में 91 ऐसे बच्चे मिले हैं जिन्होंने डीबीटी स्कीम का लाभ पाने के लिए दो से लेकर तीन विद्यालयों में आवेदन किया है। आधारकार्ड के जरिए इनकी चोरी पकड़ में आ गई।
बीएसए कोमल ने बताया कि डीबीटी के तहत 90 फीसदी से अधिक नौनिहाल लाभ पा चुके हैं। सभी नौनिहालों की फीडिंग हो गई है। इनको भी जल्द लाभ दे दिया जाएगा। आधार कार्ड के जरिए करीब 91 नौनिहालों के आवेदन अन्य जगह भी मिले हैं।
विज्ञापन


जानिए.. क्या है डीबीटी योजना
परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों और सहायता प्राप्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क यूनीफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा तथा स्कूल बैग की राशि उनके माता-पिता (अभिभावकों) के बैंक खाते में डीबीटी के जरिये जमा की जाएगी। यह राशि समय-समय पर अभिभावकों के खातों में भेजी जाती है, ताकि नौनिहालों को पढ़ाई में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।
कांधला में सबसे अधिक 34 फर्जी बच्चे मिले
डीबीटी योजना के तहत जांच करने पर पता चला कि सबसे अधिक फर्जी बच्चे 34 कांधला, 26 थानाभवन, 14 कैराना और 10 शामली ब्लॉक में मिले हैं। नगर एरिया शामली और नगर पंचायत थानाभवन में फर्जी बच्चों की संख्या मात्र 1-1 है।

शामली जिले में फर्जी मिले बच्चों की संख्या
ब्लॉक फर्जी बच्चों की संख्या
शामली 10
कैराना 14
कांधला 34
थानाभवन 26
ऊन 2
नगर एरिया शामली 1
नगर एरिया कांधला 3
नगर पंचायत थानाभवन 1
ब्योरा: शिक्षा विभाग से लिया गया है।
नहीं हो सकेगी धोखाधड़ी, पोर्टल पर ब्योरा किया जा रहा अपडेट
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली प्लस साइट तैयार की गई है। जिस पर सभी बच्चों का ब्योरा अपडेट किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि एक क्लिक पर यदि किसी नौनिहाल का दो स्कूलों में एडमिशन है तो तुरंत ही पता लग जाएगा।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें