फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जमीन दिखाकर 9 लाख हड़पे और 10500 रुपये लूटे, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 27 Sep 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। बाबरी निवासी अभिनव सिंघल ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसे शामली-कैराना रोड पर पेट्रोल पंप लगाने के लिए जमीन खरीदनी थी। इस संबंध में शामली में फैज मोहम्मद, मो. इमरान निवासीगण नवीपुरा, थाना भवन, रंजीत कुमार यादव निवासी गोपालपुर, सपौला, बिहार, रामकिशोर उर्फ झिंगुरी वर्मा निवासी समौला, अयोध्या और आशुतोष तिवारी निवासी महेशपुर, गोपालगंज, बिहार से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन

अभिनव सिंघल के अनुसार आरोपियों ने बताया कि मन्ना माजरा के पास उनकी पांच बीघा जमीन है। जमीन का भाव 60 लाख रुपये प्रति बीघा है। उक्त जमीन पर बैंक का लोन बकाया है, इसलिए वह जमीन सस्ते में 30 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से दे देंगे। आरोपियों ने कहा कि वह पहले उन्हें 25 लाख रुपये दे दे, बैंक का लोन उतारने के बाद जमीन उसे दे देंगे।
अभिनव ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को वह मौके पर पहुंचा और आरोपियों को नौ लाख रुपये दे दिए। बाद में उसे पता चला कि यह जमीन आरोपियों की नहीं है। उसने आरोपियों को बुलाकर इस बारे में कहा तो आरोप है कि उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उससे 10,500 रुपये लूट लिए और धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अखिल चौधरी ने बताया कि फैज मोहम्मद, मोहम्मद इमरान, रंजीत कुमार यादव, रामकिशोर उर्फ झिंगुरी वर्मा और आशुतोष तिवारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें