फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें पहुंची, आठ का निस्तारण

विज्ञापन
कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली नहीं आने की शिकायत करने पहुंचे टीचर कॉलोनी, सत्यम कॉलो
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें पहुंचीं, आठ का निस्तारण
विज्ञापन

कैराना में जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बनत/ ऊन/ कैराना। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों को शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
तहसील कैराना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक यादव ने की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कैराना तहसील में 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को पुलिस संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी शिवाजी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उधर, तहसील शामली में मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, तहसील ऊन में अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा बाकी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली नहीं आने की शिकायत करने पहुंचे टीचर कॉलोनी, सत्यम कॉलो

कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली नहीं आने की शिकायत करने पहुंचे टीचर कॉलोनी, सत्यम कॉलो

कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली नहीं आने की शिकायत करने पहुंचे टीचर कॉलोनी, सत्यम कॉलो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें