फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 82 कोरोना संक्रमित मिले, 146 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 82 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में 82 लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। 146 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1250 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने से काफी लोग दहशत में हैं। शहर में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली शहर के काकानगर, विवेक विहार, अग्रवाल कॉलोनी, गगन विहार, टीचर कॉलोनी, नया बाजार, दयानंद नगर, रेलपार, बड़ा बाजार, कमला कॉलोनी आदि मोहल्लों में करीब 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनके अलावा गांव बधेव में एक, गोसगढ़ में एक, कैंडी में दो, सिलावर में एक, जलालाबाद में एक, कैराना में दो, सीएचसी कॉलोनी में एक, पंजोखरा में एक, लिलौन में एक, हिंड में एक, लतीफगढ़ में एक, कुड़ाना में एक, बहावड़ी में चार, नंगली जमालपुर में एक, सेंहटा में एक, गोहरनी में तीन, रसूलपुर गुजरान में एक, सिलावर में एक, लिसाढ़ में एक, सिंभालका में एक, बामनौली में एक, खेड़ीकरमू में एक, चौसाना में एक, भैंसवाल में दो, बनत में एक, जसाला में एक, रामड़ा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को कोरोना के 82 नए केस मिले हैं। 146 व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1250 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें