अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। होली मदर ऐकेडमी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चों से लेकर बड़े बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की। बच्चों ने शुभ दिन आयो रे, ये देश है वीर जवानों का आदि की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर आगंतुकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कक्षा सात की छात्रा वंशिका गोयल ने ‘आयो रे म्हारा ढोलणा’ गीत पर एकल नृत्य कर सबको मंत्र मुग्ध किया। वंशिका, वेदांशी, वैष्णवी, मिस्बाह, वानी, खुशी, निकिता, आस्था, नंदनी, अंशिका, सिमरन, विधि, शगुन, अखिल, शिवा, आदित्य, पूर्वी, अर्णव, कृतिका, आकृति, नजमा, जैनब, प्रिंस, आयशा, सुष्मिता, आराध्या, अंकुश, जैद, हामिद, विक्रांत, अर्शी, जोया, पूनम, शिवा, मनीष, सुहैल, जीशान, वंश, राघव, शौर्य, अनमोल, महक की प्रस्तुति सराही गई। ताइक्वांडो की नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट ब्लैक बेल्ट कोमल सिंह को गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने सम्मानित किया। प्रबंधक संगीत गोयल ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉयरेक्टर आकाश गोयल ने अतिथियों का सम्मान किया। प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने आभार जताया। इस मौके पर उद्यमी अंकित गोयल, अशोक कंसल, अजय संगल, विपिन कुमार गोयल (डब्लू) अनुज कुमार, राजकुमार, ठाकुर जयपाल सिंह, राकेश मित्तल, नीरज गोयल पाटी, बृजेश राणा, रविंद्र गोयल, बिन्नी राणा, नरेंद्र त्यागी, मदनपाल, शिवम गोयल, गुलशन चावला आदि मौजूद रहे।