अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। डूडा के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों के पात्रों की जांच की। टीम को एक महिला अपात्र मिली। इस पर महिला को रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है।
कस्बे के कई लोगों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को शामिल कर लिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर डूडा अधिकारी आरके कौशिक ने शुक्रवार को टीम के साथ कस्बे में आवास पाने वाले पात्रों की जांच की तो एक महिला अपात्र मिली। टीम ने महिला को पहली किस्त के पचास हजार रुपये रिकवरी करने के लिए नोटिस जारी किया। डूडा अधिकारी के सामने ही कई लोगों ने एक संस्था के सदस्य पर आरोप लगाए। डूडा अधिकारी आरके कौशिक ने बताया कि संस्था सदस्य के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी।