फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली की मशीन से हो रहा बछडों बधियाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवमंदिर में बंद किए गोवंश
विज्ञापन

शामली। आवारा गोवंश पकड़ने के लिए अभियान तेजी से चल रहा है। रजिस्टर्ड गऊशालाएं भरने होने लगी हैं। उधर, ग्रामीण गोवंश पकड़कर गऊशाला भेजने को लेकर हंगामा कर रहे हैं। शनिवार को सोंटा गांव में ग्रामीणों ने कई गोवंश पकड़कर शिव मंदिर में बंद कर लिए। लिलौन में भी यही हुआ।
जिले में केवल शामली और थानाभवन में दो ही रजिस्टर्ड गऊशालाएं हैं। प्रशासन की प्राथमिकता पकड़े गए पशुओं को इन्हीं गऊशालाओं में भेजने की है। दोनों में अब तक 350 से ज्यादा गोवंश बंद किए जा चुके हैं। जलालाबाद गऊशाला की क्षमता केवल 100 है, लेकिन यहां दोगुने गोवंश हो चुके हैं। ऐसे में पकड़ा गया गोवंश भी बड़ी चुनौती बन गया है। उधर, गांवों में भी ग्रामीण गोवंश पकड़कर उन्हें गऊशाला भेजने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को लिलौन में भी कई आवारा सांड़ गांव वालों ने पकड़े और गऊशाला भेजने की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि अधिकारी सहयोग की अपील कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव सोंटा में आवारा गोवंश से फसलों को नुकसान पहुंचाने से परेशान किसानों ने शनिवार को खेतों से कई आवारा गोवंश को पकड़ लिया और उन्हें गांव के शिव मंदिर प्रांगण में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन को गोवंश पकड़ने की सूचना प्रशासन को देकर उन्हें गोशाला भिजवाने की मांग की है। हल्का लेखपाल सुभाष ने ग्रामीणों से बातचीत कर बताया शामली जिले में मात्र दो गोशाला है, जिनमें क्षमता से अधिक गोवंश पहुंच चुके हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर कहा कि जब तक जिले में नई गोशाला की व्यवस्था नहीं होती, तब तक अस्थायी तौर पर गांव के किसानों के घेर आदि में ही गोवंश को रोकने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

14 गोवंश गऊशाला भेजे
थानाभवन। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उस्मानपुर गांव के प्रधान के पति ने शनिवार को गांव से 14 गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे। प्रधान के पति यशपाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान गोवंश के लिए स्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में शनिवार को गांव से कुछ गोवंश को गौशाला जलालाबाद में भेजा गया है।
जगह तलाशने में जुटे रहे अफसर
शामली। मुख्य पशु चिकित्सक डॉक्टर राजैश सैनी ने बताया कि जिले की प्रत्येक न्याय पंचायत क्षेत्र में गोवंश रखने को एक एक केंद्र खुलेगा। जनपद में 37 केंद्र खुलने हैं। इसी के चयन का काम चल रहाहै। सर्वे कर जगह तलाशी जा रही है। शनिवार को भी टीमें इसी काम में लगी रही। एक दो दिन में जगह फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन

इटली की मशीन से हो रहा बधियाकरण
शामली। गऊशाला में आने वाले गोवंश का पशुपालन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण और बछड़ों का बधियाकरण किया जा रहा है। बधियाकरण के लिए इटली में बनी बर्डिजो नाम की मशीन का प्रयोग हो रहा है। ये मशीन एकदम आधुनिक है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार इस मशीन से मिनटो में बधियाकरण हो जाता है। बधियाकरण की ये सबसे अच्छी तकनीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें