फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में दो ट्रकों के बीच कुचले जाने पर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर मिल में दो ट्रकों के बीच फंसकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यरो
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का में स्थित पेपर मिल में दो ट्रकों के बीच फंसकर कुचले जाने से श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग की। मिल मालिक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

गांव सिक्का निवासी मिंटू (30) गांव के समीप स्थित पेपर मिल में श्रमिक का कार्य करता था। बुुधवार शाम को एक ट्रक से माल उतरने के बाद वह पीछे से उस ट्रक का डाल्ला बंद कर रहा था। उसी समय पीछे से आए एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों के बीच श्रमिक फंस गया और कुचले जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। श्रमिक की मौत होने की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मिल में पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया, लेकिन वे मुुआवजे की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के चार लड़कियां है और आय का कोई साधन नहीं है। मिल मालिक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेपर मिल मालिक राजेश्वर बंसल ने बताया कि ट्रक के बीच फंसने से श्रमिक की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की वे अपने स्तर से आर्थिक मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें