फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिवीजन की मांग, एसडीएम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

ऊन। तहसील ऊन में सिविल जूनियर डिवीजन कोर्ट की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन एसडीएम केेपीएस तोमर को सौंपा। ज्ञापन में तहसील में जल्द से जल्द कोर्ट की स्थापना की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में तेजपाल गुर्जर, रवि सिरोही, ठाकुर सतपाल सिंह, रामफल, पप्पू नायक, मनोज, विनय, विकास आदि शामिल रहे।
खाद की दुकानों पर छापेमारी
ऊन। एसडीएम कृष्णपाल तोमर ने बताया कि कृषि रक्षा इकाई के अधिकारियों ने तहसील क्षेत्र में पेस्टीसाइड एवं खाद की दुकानों पर छापेमारी की। कृषि रक्षा इकाई के अधिकारियों ने सहकारी गन्ना विकास समिति से डीएपी एवं एनपीके खाद, कृषि प्रगति केंद्र ऊन से डीएपी तथा वैष्णो खाद भंडार चौसाना से जिंक के नमूने लिए। उप जिला अधिकारी केपी तोमर ने बताया कि सभी सैंपल लैब को भेजे जाएंगे टीम की छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटवाया
ऊन। ऊन से बसी चुंधियारी मार्ग पर एसडीएम ने राजस्व टीम को भेजकर मौके पर जाकर पैमाइश कर अवैध कब्जे हटवाए। कस्बा निवासी जयप्रकाश, मांगी, महिपाल ,बिट्टू, सेवा राम आदि ने एसडीएम को शिकायत भेजकर ऊन से बसी चुंधियारी मार्ग से लोगों के अवैध कब्जे हटाने की मांग की थी। छह सदस्यीय राजस्व टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश शुरू कर अतिक्रमण हटवाया। टीम के प्रभारी कानूनगो राहुल मलिक अमरीश शर्मा ने बताया कि निशानदेही कर अतिक्रमण हटाया जा रहा है तथा जो किसान अतिक्रमण नहीं हटाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी टीम में लेखपाल सुशील, अभिलाष ,पवन शर्मा, नगेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें