तहसील मुख्यालय पर ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन
कैराना। लोकसभा-2019 के आम चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए स्थानीय प्रशासन तैयारियों को लेकर कसरत कर रहा है। बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर सामूहिक रूप से ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों की टीम पोलिंग केंद्रों पर भी पहुंची। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जुटी रही।
बृहस्पतिवार को कैराना तहसील परिसर में सामूहिक रूप से ईवीएम मशीन व वीवीपैट का सामूहिक रूप से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जहां मशीनों की स्थिति साफ हुई, वहीं लोगों को भी वोट डालने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और ईवीएम मशीन तथा वीवीपैट प्रदर्शन में भाग लिया। इसके अलावा नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में पोलिंग केंद्र सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पोलिंग केंद्रों पर टीमों ने अलग-अलग पहुंचकर ईवीएम व वीवीपैट के बारे में लोगों को जागरूक किया। ईवीएम-वीवीपैट के प्रदर्शन के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।